33 महीने बाद पहली बार संघ कार्यालय ‘सुदर्शन’ पहुंचे सीएम

सीएम

बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार शाम इंदौर पहुंचे। उनके तीन कार्यक्रम पूर्व निर्धारित थे, लेकिन शहर पहुंचने के बाद अचानक कार्यक्रम में बदलाव हुआ। मुख्यमंत्री पहले पंत वैद्य कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय ‘सुदर्शन’ पहुंचे। यहां उन्होंने संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की और कार्यालय में लगी ‘अनुभवशाला’ प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक संघ कार्यालय में रुके। खास बात यह रही कि वे संघ कार्यालय केवल तीन वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर में भोपाल से विमान के जरिए इंदौर के लिए रवाना हुए थे। इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, हरिनारायण यादव, विधायक रमेश मेंदोला, राकेश सिंह यादव सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक संघ कार्यालय में रहे। इसके बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री यादव इंदौर में जैन समाज के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद उनका वापस भोपाल रवाना होने का कार्यक्रम है।

Related Articles