आयोग की सफाई-एसआईआर के निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए

आयोग

बिच्छू डॉट कॉम। एसआईआर प्रकिया के चलते काटे गए नामों को लेकर चुनाव आयोग के भीतर चल रहे विवाद के बीच सीईसी ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक हुई। बैठक में नाव आयोग ने असहमति विवाद पर बिंदुवार स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि एसआईआर से जुड़े सभी निर्णय तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ही लिए गए हैं। आयोग के अनुसार, कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखा गया पत्र कमीशन या आईटी डिवीजन के किसी पॉलिसी मामले से नहीं, बल्कि ईसीआई में डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी के कामकाज से जुड़ा था। संबंधित अधिकारी द्वारा जारी काम के बंटवारे के आदेश असल में दो कमिश्नरों के आदेशों के बाद लागू नहीं किए गए थे और डीईसी द्वारा आईटी डिवीन की निगरानी का अधिकार कभी वापस नहीं लिया गया था।

Related Articles