
बिच्छू डॉट कॉम। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। यूएन में भारत के स्थायी मिशन की फस्र्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाक के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं। यह सब तब हुआ है जब न्यूयॉर्क शहर और दुनिया ने भयानक 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी मनाई है। पेटल ने कहा-इस संदर्भ को ध्यान में रखना जरूरी है, क्योंकि इस हमले का मास्टरमाइंड, ओसामा बिन लादेन, पाक सेना की मुख्य अकादमी के ठीक पास रह रहा था। यही वह संस्था है जिसके सामने आज पाक के प्रतिनिधि ने इतना ज्यादा सिर झुकाया, लेकिन पाक के लोग जिसे खुद फॉर्म 47 सरकार कहते हैं, उससे ऐसी ही उम्मीद की जा सकती है। गहलोत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा, मिस्टर प्रेसिडेंट, ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि यह सरकार सेना की है, सेना के द्वारा है और सेना के लिए है।
