राजस्थान के जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एनेस्थीसिया विभाग के पीजी प्रथम वर्ष के छात्र और रेजिडेंट डॉक्टर राज नीलेश यादव (31) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अस्पताल के शौचालय में मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है। रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राज निलेश यादव की संदिग्ध मौत के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने मृतक के परिवार को 5 करोड़ रुपये मुआवजा देने, संस्थान प्रशासन की जवाबदेही तय करने और रेजिडेंट डॉक्टरों की कार्य परिस्थितियों में सुधार समेत कई मांगें रखी हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। हड़ताल के चलते एम्स में नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, इमरजेंसी ओपीडी और इमरजेंसी सर्जरी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। गंभीर मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।डॉ. राज निलेश यादव एनेस्थीसिया विभाग में प्रथम वर्ष के पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर थे। मंगलवार को वह ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर थे।
24/09/2026
0
0
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
गौतम अदाणी फिर बने देश के सबसे अमीर…
- 24/09/2026
संकट में थी बेटियों की पढ़ाई और 2017…
- 24/09/2026
केंद्र सरकार की दो टूक: भारत में नहीं…
- 24/09/2026
