दूसरी बेंच में होगी निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की सुनवाई


कटनी की सस्पेंड सीएसपी नेहा पच्चीसिया की याचिका पर अब मप्र हाईकोर्ट की दूसरी बेंच में मंगलवार को सुनवाई होगी। सोमवार को जस्टिस हिमान्शु जोशी की सिंगल बेंच ने यह निर्देश दिए। गौरतलब है कि कटनी के कुठला थाने में दर्ज हुई एफआईआर को चुनौती देकर नेहा पच्चीसिया ने यह याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की है। याचिका में दावा किया गया है कि उसे झूठा फंसाया गया है। इस मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से दावा किया गया था कि नेहा पच्चीसिया विदेश भागने की फिराक में है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles