विजयवर्गीय बोले- भोपाल का मास्टर प्लान जल्द होगा जारी

विजयवर्गीय
  • व्यापारियों के हितों का रखा जायेगा ध्यान

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राजधानी में चल रही सीलिंग कार्रवाई को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि सरकार ऐसा रास्ता निकालेगी, जिससे भोपाल के लोगों और व्यापारियों को नुकसान न हो। उन्होंने माना कि कार्रवाई के कारण शहर के व्यापारी परेशान हैं। हैं। विजयवर्गीय ने बताया कि मगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल दिल्ली में हैं। वहां इस मामले में विशेषज्ञ वकीलों से चर्चा की जाएगी और कानूनी पहलुओं पर विचार कर समाधान निकालने का प्रयास होगा। मंत्री ने कहा कि भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी सरकार के स्तर पर चर्चा चल रही है। इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। सीलिंग कार्रवाई के बीच मास्टर प्लान को लेकर होने वाली चर्चा को महत्वपूर्ण जाए। माना जा रहा है। सरकार की कोशिश है कि शहर के विकास और व्यापारिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाया जाए। सेवा संकल्प अभियान को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भाजपा की ओर से हर बूथ स्तर पर कम से कम 100 दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से सेवा, सामाजिक भागीदारी और जनसहभागिता का संदेश देने की तैयारी है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस जिस स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करना चाहती है, वहां राजनीतिक रैली की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन सभी को करना होगा।

Related Articles