अपनी ओछी और नापाक हरकतों से बाज न आने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को हंसी का पात्र बना लिया है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के पीएम कार्यालय ने अपनी बौखलाहट और घटिया मानसिकता का भद्दा प्रदर्शन किया। पाक पीएमओ ने एक्स पर समिट की आधिकारिक ग्रुप फोटो को बदनीयती से एडिट करके शेयर किया, जिसमें से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति समेत छह प्रमुख देशों के नेताओं की तस्वीरें गायब कर दी गईं। पाक की इस बचकानी करतूत के उजागर होते ही वैश्विक स्तर पर उसका भारी मजाक उड़ने लगा। दुनिया भर में थू-थू होने और फजीहत झेलने के महज 4 घंटे बाद शहबाज शरीफ को घुटनों पर आना पड़ा और उन्होंने पीएम मोदी की मौजूदगी वाली असली तस्वीर दोबारा पोस्ट की। एक तरफ जहां पाकिस्तान फोटोशॉप डिप्लोमेसी के जरिए अपनी कुंठा मिटाने में लगा था, वहीं भारतीय पीएओ ने कूटनीतिक गरिमा और बड़प्पन की मिसाल पेश की। भारत ने शिखर सम्मेलन की वही असली तस्वीर शेयर की, जिसमें पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ भी साफ नजर आ रहे थे। भारत के इस कदम ने न सिर्फ पाक को आइना दिखाया, बल्कि पूरी दुनिया के सामने यह साबित कर दिया कि सोच और कद में दोनों देशों के बीच कितना बड़ा अंतर है।
02/09/2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
नेपाल में मौत का आंकड़ा एक हजार के…
- 02/09/2026
युद्ध मानवता को धकेल रहा पीछे, अब शांति…
- 01/09/2026
