नमो को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर बातचीत

यूरेनियम सप्लाई

बिच्छू डॉट कॉम। पीएम नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ओली दराजाली दोस्तलिक से सम्मानित किया गया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने रविवार को पीएम मोदी को इस सम्मान से नवाजा। जुलाई 2026 में इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मिलने के बाद मोदी को विदेशी देशों से मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 35 हो गई है। भारत और उज्बेकिस्तान ने रविवार को व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और साझा विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया।  मोदी-शावकत के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक सालाना द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अभी दोनों देशों के बीच व्यापार 1 अरब डॉलर से ज्यादा है।

Related Articles