
बिच्छू डॉट कॉम। कल्पा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड ने मध्यप्रदेश में 286 मेगावाट पिक क्षमता का यूटिलिटी-स्केल सोलर प्रोजेक्ट हासिल किया है। इससे कंपनी का रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो और मजबूत होगा। मध्य प्रदेश में पिछले 12 वर्षों में अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) की क्षमता में करीब 25 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह क्षमता 438 मेगावाट से बढक़र अब 11,000 मेगावाट से अधिक हो चुकी है। यह प्रोजेक्ट कल्पा पॉवर के बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने के लक्ष्य को गति देगा और देश के क्लीन एनर्जी ट्रांसमिशन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
