
बिच्छू डॉट कॉम। शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने और रिक्त पदों को इसी भर्ती में शामिल करने की मांग को लेकर नीलम पार्क में चल रहे आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो शिक्षक दिवस, 5 सितंबर से वे 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 21 अगस्त से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनके आंदोलन में शामिल होने के बाद भर्ती का मुद्दा राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है।
