अपने मंत्री को बचाने सरकार अभियोजन से कर रही इनकार

सरकार अभियोजन

बिच्छू डॉट कॉम। मंत्री विजय शाह प्रकरण को लेकर अब सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप हस्तक्षेप की की मांग की है। पटवारी ने प्रदेश सरकार सरकार पर मंत्री विजय शाह को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा उनके विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति नहीं देने का फैसला न्यायिक प्रक्रिया और संवैधानिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मंत्री शाह को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग भी की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति नहीं देने का निर्णय गंभीर संवैधानिक प्रश्न खड़ा करता है। पटवारी ने राष्ट्रपति से पूछा कि क्या सत्ता में बैठे व्यक्ति कानून से ऊपर हो सकते हैं। बरकार के स्टैंड को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। सिंघार ने मंत्री शाह के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति का निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने कहा, इस गंभीर मामले में एसआइटी अभियोजन स्वीकृति मांग रही है, लेकिन अपने मंत्री को बचाने के लिए सरकार ने अभियोजन स्वीकृति देने से इनकार कर दिया। इससे सरकार की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Related Articles