
बिच्छू डॉट कॉम। जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉम्र्स से पूरी तरह हटा लिया है। विवाद बढ़ता देख जीवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बयान जारी कर माफी मांगी और एड वापस लेने की घोषणा की। ब्रांड ने कहा-हमारे मन में भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति गहरा सम्मान है। इस कैंपेन का उद्देश्य त्योहार की खुशियों को पेट्स तक ले जाना था। यदि हमारे विज्ञापन से अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो ऐसा करने का हमारा कोई इरादा नहीं था। हमने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉम्र्स से हटा दिया है।
