
करोड़ों रुपए की एक्साइज ड्यूटी चोरी के मामले में राजश्री गुटखा बनाने वाली कायपान पान मसाला कंपनी से 11 साल बाद भी वसूली नहीं हो पाई। इस मामले में सीजीएसटी ने फिर से जांच शुरू कर दी है। च्यूइंग टोबैको के नाम पर सेंटेड जर्दा बेचकर ड्यूटी चोरी में पकड़ी गई गुटखा कंपनी पर सीजीएसटी ने ड्यूटी चोरी, ब्याज और जुर्माना सहित 21 करोड़ रुपए की वसूली निकाली थी। मामले में फिर हुई शिकायत के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अक्टूबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट भी कंपनी के खिलाफ फैसला सुना चुका है। इसके बावजूद कंपनी ने केवल ब्याज राशि दूसरे मद में जमा कराई है।
