एक गुंडा बरेली में करवाता था दंगा, अब मांग रहा रहम की भीख

बिच्छू डॉट कॉम। अंबेडकरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले दंगाइयों के सामने सपा सरकार घुटने टेकती थी। उन्होंने संभल का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने दंगा कराने का प्रयास किया, लेकिन सरकार ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। सीएम  ने कहा-बरेली में भी एक गुंडा दंगा करवाता था। अव्यवस्था पैदा करता था। जब उसने एक बार धमकी दी तो प्रशासन थोड़ा सहमा, लेकिन उन्होंने कहा कि चिंता मत करो, तैयारी करो और एक बार में निपटो। आज वही मौलाना जेल में रहम की भीख मांग रहा है। साथ ही कष्ट उठाकर नाक रगड़ रहा है और कह रहा है, साहब, जान बख्श दो, आगे से गलती नहीं करेंगे, दंगा नहीं करेंगे। योगी ने कहा-पहले दंगाइयों को सीएम आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था, जबकि अब दंगा कराने की धमकी देने वालों से सख्ती से निपटा जाता है। आज अगर कोई दंगा कराने की धमकी देता है तो सरकार उससे निपटने के लिए तैयार है। सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने का मौका मिलने के बावजूद उन्होंने युवाओं के लिए ऐसा क्या किया कि युवा उनके साथ जाएं।

Related Articles