
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। यह हमला नई दिल्ली में हुई पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के कुछ घंटों बाद किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ कट्टरपंथी गुटों ने बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मगुरा के निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर पर कई पेट्रोल बम फेंके। घटना रात करीब 8:45 पर सामने आई है। इसके अलावा घर में तोड़-फोड़ भी की गई है। शाकिब ने नई दिल्ली के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्रीलंका से जुडक़र शेख हसीना के साथ बात भी की थी। मागुरा सदर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना करीबन 9 बजे मागुरा शहर के केशव मोड़ इलाके में शाकिब के घर पर हुई। कई उपद्रवियों ने घर पर ईंट के टुकड़े फेंके। खिडिक़यां तोड़ दीं। उन्होंने घर में आग लगाने की भी कोशिश की।
