युवा पहले जंजीरों में था आज आगे बढ़ रहा, हमने परंपरा बदली

परंपरा बदली

बिच्छू डॉट कॉम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र, विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत का युवा जो पहले जंजीरों में था आज आगे बढ़ रहा है। युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। इससे पहले, मोदी आंध्र प्रदेश में थे। उन्होंने अमरावती में कहा- देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया। हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा। इस एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा है। पीएम ने यहां भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। ये भारत के युवाओं की वजह से ही हुआ है। युवाओं ने  एआई, सेमीकंडक्टर और टेक में अपना योगदान दिया है। कुछ दिन पहले युवाओं का बनाया हुआ एक प्राइवेट रॉकेट अंतरिक्ष में पहुंचा है।

Related Articles