विधायक गोविंद सिंह राजपूत पर झूठा हलफनामा देने का आरोप

हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में विधानसभा सुरखी से निर्वाचित गोविंद सिंह राजपूत पर झूठा नामांकन पत्र दाखिल करके करीब सौ करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्यौरा छिपाने का आरोप है। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने 4 अगस्त को सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। राजपूत वर्तमान में खाद्य मंत्री हैं। रहली के राजकुमार सिंह की ओर से दाखिल याचिका में आरोप है कि वर्ष 2023 में हुए विस चुनाव में राजपूत और उनकी पत्नी सविता गोविंद ने अपने नाम तथा ज्ञानवीर सेवा समिति के नाम पर दर्ज करोड़ों रुपए की अचल संपत्तियों की जानकारी चुनाव आयोग से छिपाई है। बुधवार को सुनवाई में डिवीजन बेंच को बताया गया कि इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत याचिकाकर्ता की ओर से पक्ष रखेंगे।

Related Articles