
बिच्छू डॉट कॉम। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने कहा है कि सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के पीछे सरकार की अलग मंशा हो सकती है और हमारी हमने अलग। विपक्षी सांसदों के साथ उनसे संपर्क कर अनशन समाप्त करने की अपील इसलिए की थी ताकि उनके प्राणों की रक्षा हो सके। लंबे समय तक अनशन से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर आ रहा था और यदि वे जल्द ही अनशन खत्म न करते तो उनके प्राण तक जा सकते थे। उनके अनशन को समाप्त करने के पीछे हमारी मंशा उनके प्राणों की रक्षा करना था। तन्खा ने पीपुल्स समाचार से चर्चा में बताया कि हमने जब वांगचुक से संपर्क किया तो उनकी चिंता थी कि यदि मैं अनशन खत्म करता हूं तो प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कहीं सरकार कुछ गलत कदम न उठा ले। गौरतलब है कि तन्खा ने 3 विपक्षी सांसदों के साथ अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की थी और उनसे अनशन समाप्त करने के लिए आग्रह किया था।
