बीटा की टीम भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव को देगी सम्मान

मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के आयोजित विक्रमोत्सव 2026 को इस वर्ष तीसरा राष्ट्रीय सम्मान मिला है। इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑफ इवेंट इंडस्ट्री द्वारा 15 और 16 जुलाई 2026 को देहरादून में आयोजित हिन्दुस्तान 2.0 नेशनल चिंतन शिविर एवं एक्स्पो में विक्रमोत्सव 2026 को बीटा अवॉर्ड्स 2026 अंतर्गत गवर्नमेंट इवेंट ऑफ द इयर का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। बीटा की टीम भोपाल आकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यह सम्मान प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि विक्रमोत्सव दुनिया का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ बिजनेस इवेंट भी शामिल है। इसके पहले भी नई दिल्ली में 2-3 मई 2026 को आयोजित शो ऑफ इंडिया कांक्लेव 2026 में विक्रमोत्सव 2026 को सांस्कृतिक लाइव इवेंट ऑफ द इयर में गोल्ड तथा लाइव इवेंट में सर्वश्रेष्ठ शासकीय सहभागिता में सिल्वर अवार्ड मिल चुका है।

Related Articles