फडणवीस सीएम पद छोड़ दिल्ली जाएंगे, दावे से महाराष्ट्र में हलचल

शिवसेना (यूीबीटी) के सांसद संजय राउत के दावे ने महाराष्ट्र में हलचल मचा दी। संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर आने वाले एक-दो महीनों में केंद्र में मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल होता है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में जिम्मेदारी दी जा सकती है और राज्य में भाजपा का कोई वरिष्ठ मंत्री मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। नागपुर दौरे पर पहुंचे संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया. वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के राम रक्षा आंदोलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नागपुर पहुंचे थे। उनसे जब केंद्र और महाराष्ट्र में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में बदलाव होता है तो उसका असर महाराष्ट्र की सत्ता पर भी दिखाई देगा।

Related Articles