जल गंगा संवर्धन अभियान: 5,970 कार्यों के साथ जल स्रोतों का कायाकल्प हुआ

प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक चला जल गंगा संवर्धन अभियान पूरा हो गया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अभियान की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका सौंपी। मुख्यमंत्री ने सौंपी। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को बधाई दी। मंत्री ने बताया कि जन सहयोग से जल स्रोतों की सफाई, जीर्णोद्धार और मरम्मत कर अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया गया। अभियान के दौरान जल संसाधन विभाग ने 5,970 कार्य कराए। इनमें अतिक्रमण हटाना, नहरों की सफाई, तालाबों की पिचिंग, घाटों की मरम्मत, जलाशयों का रिसाव रोकना और पौधरोपण जैसे कार्य शामिल हैं।

Related Articles