
बिच्छू डॉट कॉम। कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा प्रदेश की बेटियों को कौशल विकास से जोडऩे की दिशा में एक अहम फैसला लिया गया है। मध्यप्रदेश शासन ने शैक्षणिक सत्र 2026 से प्रदेश के सभी आईटीआई में प्रवेश लेने वाली महिला प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था प्रदेश के सभी शासकीय आईटीआई में लागू होगी। नई व्यवस्था के अनुसार महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम वर्ष के प्रवेश शुल्क में सीधे 1,335 रुपए की बचत होगी। अब प्रथम वर्ष का कुल शुल्क 4,755 रुपए होगा, जबकि पहले यह 6,090 रुपए था। यह रियायत शैक्षणिक सत्र 2026 से प्रवेश लेने वाली सभी महिला प्रशिक्षार्थियों को प्रदेश के समस्त शासकीय आईटीआई में उपलब्ध होगी।
