मुस्लिम अपना पहनावा बदलें तो पहचान करना होगा कठिन

मुस्लिम

बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और लेखक नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट को लेकर चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने भारत में मॉब लिंचिंग की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मुस्लिम समुदाय को अपना पारंपरिक पहनावा बदलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि तुर्की के मुसलमानों की तरह कपड़े पहनने से उनकी पहचान आसानी से नहीं होगी और वे ऐसी घटनाओं का शिकार बनने से बच सकते हैं। नियाज खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि मॉब लिंचिंग के कई मामलों में पीडि़त कुर्ता, पायजामा, दाढ़ी और टोपी जैसे पारंपरिक मुस्लिम पहनावे में थे, जिससे उनकी पहचान तुरंत हो जाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि मुस्लिम समुदाय अपना पहनावा और हुलिया बदल ले, तो उनकी पहचान करना कठिन होगा और इससे सुरक्षा बढ़ सकती है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Related Articles