ई- रिक्शों का व्यवस्थित संचालन करने के लिए अब परिवहन विभाग इनके संचालन के लिए भोपाल और इंदौर जैसे महानगरों सहित प्रदेश के सभी जिलों में शहरी और ग्रामीण स्तर पर जिला स्तरीय नियत्रंण प्रणाली बनाने जा रहा है। जिसके तहत सभी जिलों में शहरी और ग्रामीण स्तर पर न सिर्फ ई- रिक्शों के रूट और रंग तय होंगे बल्कि इनकी स्पीड और अन्य मामलों को लेकर भी नियम तय किए जाएंगे। अफसरों के मुताबिक जिला स्तर पर ई-रिक्शों के संचालन की मॉनिटरिंग की यह व्यवस्था दो से तीन महीनों में एक्टिव हो जाएगी। दरअसल राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में ई- रिक्शों का संचालन यातायात के लिए चुनौती और सडक़ हादसों का सबब बना हुआ है। लंबे समय से इनके व्यवस्थित संचालन की कवायद चल रही है, जिसके लिए अब विभागीय तालमेल के आधार पर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। गति सीमा 25 किमी प्रति घंटा तय होगी।
