सरकार किसी भी तरह की गड़बड़ी को नहीं करेगी बर्दाश्त: वीडी शर्मा

वीडी शर्मा

खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट और महाकाल मंदिर की जमीन को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मामले में पारदर्शी तरीके से जांच करा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट और महाकाल मंदिर की जमीन को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और इनका वास्तविक तथ्यों से कोई संबंध नहीं है। वीडी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि दिग्विजय सिंह किस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े किसी मामले में अनियमितता की शिकायत सामने आई है तो ट्रस्ट ने स्वयं उसका संज्ञान लिया है।


Related Articles