केंद्र बोला-टेलीग्राम पर फिल्म-वेब सीरीज नहीं मिलेंगी फ्री

टेलीग्राम

अब टेलीग्राम एप पर फ्री पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज नहीं मिल पाएंगी। केंद्र सरकार ने टेलीग्राम से फिल्मों और ओटीटी कंटेंट के पायरेटेड वर्जन देने वाले चैनल्स और ग्रुप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को कंपनी को नोटिस भेजा। मंत्रालय ने कहा कि टेलीग्राम अगले 15 दिन में पायरेटेड कंटेंट पर लिए एक्शन की रिपोर्ट सौंपे। एप को 3 दिन में सरकार का दूसरा नोटिस मिला है। इससे पहले टेलीग्राम को 2 जुलाई को एक नोटिस भेजा गया था, जिसमें आईटी मिनिस्ट्री ने यूजरनेम फीचर और यूजर्स की प्राइवेसी पर सवाल पूछे थे। सरकार ने टेलीग्राम से कहा कि आप एक्शन लेने के लिए शिकायतों का इंतजार न करें। पायरेटेड कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म पर आने से रोकने के लिए पुख्ता सिस्टम बनाएं। आपका सुस्त रवैया इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के नियम और शर्तों को पूरा नहीं करता है। गौरतलब है कि सरकार अब 3000 हजार चैनल ब्लॉक कर चुकी है।


Related Articles