मध्यप्रदेश की मोहन सरकार अब लाड़ली बहनों की आमदनी बढ़ाने उन्हें डेयरी कारोबार से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उन्हें बैंक लोन-अनुदान देकर गाय-भैंस उपलब्ध कराई जाएगी। पशुपालन विभाग और इस क्षेत्र के विशेषज्ञ योजना की रूपरेखा बना रहे हैं। सरकार का मानना है कि शुरुआती दौर में मॉडल के तौर पर एक-दो जिलों में दीपावली तक यह नवाचार शुरू किया जाए। लाड़ली बहनों को एक लाख रुपए तक सरकारी गारंटी पर बैंक लोन दिलाकर गाय-भैंस खरीदने को प्रोत्साहित किया जाएगा। लोन के साथ 30 फीसदी राशि तक अनुदान के बतौर दिलाई जाएगी। सरकार पूर्व में भी इस तरह की एक समूह के आधार पर महिलाओं के लिए गोपालन योजना ला चुकी है। लेकिन यह योजना चल नहीं पाई। अब नए सिरे से बहनों को निजी स्तर पर गोपालन और डेयरी कारोबार से जोडऩे की प्रोत्साहन योजना पर काम शुरू कर रही है।
03/07/2026
0
77
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
237 डीम्ड पर्यावरण मंजूरियों का इसी माह से…
- 05/10/2026
जनादेश का अपमान और चुनाव आयोग को बदनाम…
- 05/10/2026
