
मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत व पीएम रिपोर्ट के बारे में भोपाल और दिल्ली एम्स के वकील 27 जून को कोर्ट में अपना जवाब पेश करेंगे। ट्विशा की मौत, हत्या थी कि आत्महत्या यह पहेली पीएम रिपोर्ट से सुलझने की संभावना जताई जा रही है। सीबीआई इस हाईप्रोफाइल मामले की छानबीन कर रही है। ट्विशा शर्मा के परिजन पहले दिन से ही इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। उनकी ओर से एडवोकेट अंकुर पांडे ने कोर्ट से दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और डिजिटल एविडेंस की फाइंडिंग मांगी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के अलावा गिरिबाला, समर्थ और ट्विशा के मोबाइल में मिले नंबरों को सुरक्षित करने का आग्रह भी किया है।
