किसी को हटा दूसरे को राज्यसभा में भेजना कांग्रेस की नीति नहीं

कांग्रेस

बिच्छू डॉट कॉम। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं मीनाक्षी नटराजन ने खुलकर अपनी बातें रखीं। हैदराबाद में मीडिया से कहा, भाजपा की अफवाहें भले ही एक पल के लिए सच मान लिया जाए लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर के पक्षपातपूर्ण व्यवहार को सही नहीं कहा जा सकता है। कहा, तेलंगाना में किसी जनप्रतिनिधि का इस्तीफा कराकर या किसी दूसरे नेता का अधिकार छीनकर किसी को राज्यसभा भेजना उनकी पार्टी की कार्यशैली नहीं है। मीनाक्षी ने मौजूदा कहा कि वह कानूनन निर्धारित 45 दिनों के भीतर मप्र हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा, भाजपा जनता को भटकाने अफवाहें फैला रही है, लेकिन कांग्रेस एकजुट है। भाजपा के पास तीसरी सीट के लिए 10 विधायक कम होने के बाद भी तीसरा उम्मीदवार उतारना उनकी नीयत स्पष्ट करता है।

Related Articles