
बिच्छू डॉट कॉम। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई का जांच दल डिजिटल एविडेंस की सीएफएसएल रिपोर्ट की एनालिसिस में जुटा है। इधर 27 जून को कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान एम्स दिल्ली, एम्स भोपाल और नगर निगम भोपाल अपना जवाब पेश करेंगे। इसी दिन ट्विशा की दूसरी पीएम रिपोर्ट के बारे में सीबीआई अपना पक्ष स्पष्ट कर सकती है। ट्विशा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी बनाई गई उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून को खत्म हो रही है। पिछले सप्ताह कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।
