शिकायत भी खुद, निराकरण भी खुद… मऊगंज थाने के टीआई-आरक्षक अटैच

टीआई-आरक्षक अटैच

बिच्छू डॉट कॉम। मऊगंज जिले में थाना पुलिस की करतूत सामने आई है। यहां के पुलिसकर्मी स्वयं सीएम हेल्पलाइन में फर्जी शिकायतें दर्ज कराते थे और बादं में उनका निराकरण करवाकर वाहवाही लूटते थे। मामले का खुलासा होने के बाद एसपी ने टीआई और आरक्षक की लाइन अटैच कर एसडीओपी को जांच सौंपी है। प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध शिकायतें सामने आई हैं। जानकारी अनुसार, मऊगंज थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक यादव के मोबाइल नंबर से, सीएम हेल्पलाइन में 5 शिकायतें दर्ज मिली हैं। ये शिकायतें स्वयं आरक्षक ने अपने मोबाइल नंबर से की थीं। बाद में इन शिकायतों का निराकरण भी कराया और उन्हें संतुष्टिपूर्वक बंद करवा दिया। जब यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो पूरे मामले की जांच शुरू कराई गई।

Related Articles