मप्र में आठ आईपीएस अफसरों के तबादले

आईपीएस अफसरों के तबादले

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए 8 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों और नगरीय पुलिस इकाइयों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा आयुष जाखड़ के नाम को लेकर हो रही है। शिवपुरी जिले के करैरा में पदस्थ आयुष जाखड़ हाल ही में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे से जुड़े गाड़ी से कुचलने के मामले में की गई कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने मामले में विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की थी, जिसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर काफी चर्चा हुई थी। अब उनका तबादला कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार अनु बेनीवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर पदस्थ किया गया है। वहीं ओमप्रकाश, जो वर्तमान में लांजी में पदस्थ थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर नगरीय पुलिस बनाया गया है। इसी तरह करणदीप को बैहर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन भेजा गया है।

Related Articles