
सप्ताह पुरानी कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर तेजी से फॉलोअर्स बढ़ाए और बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी की इस लोकप्रियता को बयान और परिस्थिति का असर मनाते हुए क्षणिक उदय बताया है। उन्होंने कहा कि कई बार बयान और परिस्थिति के कारण क्षणिक उदय होता है, समय और परिस्थिति के बाद कुछ कह पाएंगे। इस देश में स्थायित्व वहीं रहता है जहां लगातार काम होता है, लगातार लोगों का विश्वास होता खंडेलवाल शुक्रवार को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए गुना आए हुए थी है। प्रथम सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की कार्यशैली, कार्यकर्ता की भूमिका एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
