
पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू इवेंट्स में खेलने से अयोग्य घोषित करने लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती संघ को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र को एक पैनल तैयार करने को कहा जो विनेश का मूल्यांकन करेगा। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया ने कहा कि कुश्ती संघ पहले जिस तरह से प्रतिष्ठित एथलीट्स को भाग लेने की अनुमति देता था, उस प्रथा से संघ का पीछे हटना बहुत कुछ कहता है। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वो सुनिश्चित करे कि विनेश फोगाट जो मैटरनिटी लीव के बाद एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेना चाहती हैं, वो ले सकें। पीठ ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारे देश में मां बनने को सेलिब्रेट किया जाता है, ये कोई गुनाह नहीं है और कुश्ती संघ को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।
