निदेशक पर लगाए अनदेखी व चिकित्सा सुविधाओं में लापरवाही करने के आरोप

वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान सीएसआईआर-एम्प्री (एडवांस्ड मटेरियल्स एंड प्रोसेसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट) में निदेशक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संस्था के पेंशनर्स ने निदेशक को एक लंबा मेल करके संस्थान के वर्तमान प्रबंधन पर अनदेखी और चिकित्सा सुविधाओं में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें लिखा कि संस्थान से सेवानिवृत्त हुए लगभग 40 से अधिक वरिष्ठ वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारी भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। इनका आरोप है कि पिछले 6 महीनों में किए गए एक नए अनुबंध के बाद पूरी राजधानी में रहने वाले बुजुर्गों के लिए केवल एक दवा दुकान (एसआर मेडिकल, कोलार रोड) को अधिकृत किया गया है। जो दूर होने से परेशानी होती है। दूसरा आरोप यह लगाया कि मामूली दवाइयों और बिलों के सत्यापन के लिए एक से दो सप्ताह तक एम्प्री संस्थान और दवा दुकान के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

Related Articles