- 34 मेडिकल कॉलेजों में इस बार 5550 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को होने वाली है, हालांकि यह परीक्षा 3 जून को हो चुकी थी, लेकिन पेपर लीक के चक्कर में परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब एनटीए ने फिर से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा होने और रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग। काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है, मप्र सरकार ने तीन नए मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन को पत्र लिखा है। उक्त तीनों मेडिकल कॉलेज के लिए एमबीबीएस की 150-150 सीटों का प्रस्ताव गया है। यदि मान्यता मिल जाती है तो 450 सीटों की वृद्धि और हो जाएगी। इस बार काउंसलिंग में मप्र के कुल 34 मेडिकल कॉलेजों की करीब 5 हजार 5 सौ 50 एमबीबीएस सीट पर प्रवेश दिए जाएंगे। पिछले वर्ष सीटों की संख्या 47/75 थी, लेकिन काउंसलिंग के दौरान कई कॉलेजों में सीट वृद्धि हो गई, इससे सीटों की संख्या बढक़र 5550 तक पहुंच गई।
दूर होगी डॉक्टर्स की कमी
मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट बढऩे से जहां एक तरफ ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को प्रवेश लेने में आसानी होगी। वहीं पांच साल बाद बड़ी संख्या में डॉक्टर्स पास होकर इन कॉलेजों से निकलेंगे। इनमें से ज्यादातर डॉक्टर्स बांड स्कीम के तहत पढ़ाई कर रहे हैं, इसलिए बांड शर्त के अनुसार इन्हें ग्रामीण क्षेत्र में जाकर नौकरी करना होगी। जिससे गांव में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। मप्र में 20 सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। राज्य सरकार ने 6 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी की हुई है। इनमें राजगढ़, छतरपुर और बुधनी का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा उज्जैन, मंडला और दमोह में भी काम निर्माणाधीन है। इन तीन कॉलेजों को अगले शैक्षणिक सत्र यानि 2027-28 में शुरू करने की योजना है। उक्त सभी छह कॉलेजों को 150-150 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू करने की योजना है। जब यह कॉलेज कॉलेज शुरू हो जाएंगे ती एमबीबीएस की 900 सीटों की वृद्धि होगी। जिसके बाद मप्र में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या साढ़े 6 हजार से अधिक हो जाएगी।
किस कॉलेज में कितनी सीटें
1 जीएमसी भोपाल – 250
2 गजराराजा, ग्वालियर -200
3 एमजीएम इंदौर – 250
4 एनएससीबी, जबलपुर – 250
5 एसएस रीवा – 150
6 बुंदेलखंड, सागर – 150
7 मेडिकल कॉलेज रतलाम -180
8 एबीएमसी, विदिशा -180
9 मेडिकल कॉलेज दतिया – 120
10 मेडिकल कॉलेज खंडवा- 120
11 मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा-150
12 मेडिकल कॉलेज शहडोल -100
13 मेडिकल कॉलेज शिवपुरी-100
14 मेडिकल कॉलेज सतना – 150
15 मेडिकल कॉलेज मंदसौर- 100
16 मेडिकल कॉलेज सिवनी -100
17 मेडिकल कॉलेज नीमच -100
18 मेडिकल कॉलेज श्योपुर -100
19 मेडिकल कॉलेज सिंगरौली- 100
20 ईएसआई कॉलेज, इंदौर – 50
कुल सरकारी कॉलेज की सीट-2900
निजी मेडिकल कॉलेज में सीट
1 पीपुल्स भोपाल – 250
2 एलएन भोपाल -250
3 चिरायु भोपाल -250
4 अरबिंदो इंदौर – 250
5 इंडैक्स, इंदौर – 250
6 आर्डीगार्डी उज्जैन – 150
6 अमलतास, देवास -250
8 आरकेडीएफ भोपाल -150
9 एलएनसीटी इंदौर – 150
10 सुख सागर, जबलपुर – 150
11 महावीर कॉलेज भोपाल – 150
12 रामकृष्ण कॉलेज भोपाल – 150
13 सत्यसांई कॉलेज सीहोर -100
14 मानसरोवर, सीहोर – 150
कुल सीटों की संख्या – 2650
