मंत्री संपतिया बोलीं- नागर सिंह चौहान मेरे भाई समान

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि नागर सिंह चौहान मेरे बड़े भाई के समान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन समन्वय से संबंधित आयोजित हुई मंत्रियों की समीक्षा बैठक में मंत्रियों ने अपने विभाग एवं प्रभार क्षेत्र के विषय मुख्यमंत्री एवं संगठन समन्वय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं वरिष्ठ नेताओं के सामने रखे, जिस पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान मैंने भी अपने विभाग और प्रभार क्षेत्र से संबंधित विषय पर बात रखी। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य मध्य प्रदेश के विकास कार्यों को और अधिक गति देना तथा संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। मैंने बैठक में मेरे प्रभार के जिले अलीराजपुर के बारे में सरकार और संगठन में समन्वय को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान मैंने नागर सिंह चौहान, जो हमारे वरिष्ठ नेता और भाई के समान हैं, उनके बारे में ऐसा कुछ भी नहीं सोचा था, जो अपमानजनक हो।

Related Articles