सीएम से मिले कपिल देव, खेलों में सहयोग का वादा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सोमवार की शाम 1983 क्रिकेट विश्वकप विजेता टीम के कप्तान और प्रख्यात ऑल राउंडर कपिल देव ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के खेल परिदृश्य और राज्य में चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। कपिल देव ने कहा कि मध्यप्रदेश में क्रिकेट सहित सभी खेलों के प्रोत्साहन के लिए सराहनीय काम हो रहा है। उन्होंने खेलों और खिलाडिय़ों के विकास में हर संभव सहयोग देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट के साथ अन्य खेलों का विकास भी जरूरी है। प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए वे मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर रहेंगे।

Related Articles