
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए किसी भी नेता का नाम तय नहीं कर पायी है। लगातार हो रही देरी के बीच कांग्रेस ने पार्टी आलाकमान ने राज्य के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों समेत कई बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जिससे अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बन सके। कांग्रेस आलाकमान केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साध रहा है। केरल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है। के सुधाकरन आज रात दिल्ली पहुंचेंगे। अन्य नेता भी दिल्ली आ रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, आज के मुरलीधरन और मुल्लापल्ली रामचंद्रन से संपर्क किया गया है। राज्य के सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने मिलकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अपनी तरफ से गेंद आलाकमान के पाले में डाल दी है।
