बोत्सवाना की दो मादा चीतों को आज वन क्षेत्र में छोड़ेंगे सीएम

बोत्सवाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क के भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने रविवार को यहां रात्रि विश्राम भी किया। वे सोमवार को बोत्सवाना से लाई गई दो मादा चीतों को उनके बाड़े से वन क्षेत्र में मुक्त करेंगे। प्रबंधन के मुताबिक, कूनो नेशनल पार्क में किए जा रहे कार्य आज पूरी दुनिया के संरक्षण वैज्ञानिकों की नजर में है। यहां 57 चीते हैं। अब कूनो को ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर के रूप में विकसित हो रहा है। नौरादेही में सॉफ्ट रिलीज बोमा निर्माण का भूमिपूजन इस परियोजना के अगले चरण की शुरूआत माना जा रहा है।


Related Articles