गुजरात जितना फंड दूंगा तो तेलंगाना का हिस्सा आधा हो जाएगा

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में विकास और राजनीति का एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने काम की तारीफ की। रेड्डी ने याद दिलाया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय केंद्र ने उनकी इतनी मदद की कि उन्होंने 10 साल में विकास का एक बड़ा मॉडल तैयार किया था। इसके जवाब में पीएम मोदी ने भी मुख्यमंत्री को एकदम सीधा और करारा जवाब दिया। पीएम ने कहा कि अगर वह तेलंगाना को सिर्फ उतना ही देंगे जितना गुजरात को मिला था, तो इससे तेलंगाना का भारी नुकसान हो जाएगा। अपनी बात खत्म करते हुए पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को अपने साथ ही गठबंधन करने की ऑफर भी दे दिया।  दरअसल, पीएम रविवार से तीन राज्यों के दौरे पर रहे। बेंगलुरु से पीएम तेलंगाना पहुंचे। यहां हैदराबाद में उन्होंने 9,400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस समारोह में पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस और डीएमके के बीच पिछले 25-30 साल से संबंध रहे हैं। डीएमके ने कई बार कांग्रेस को संकट से बाहर निकाला।

Related Articles