छपरा में शादी समारोह से लौट रही आर्केस्ट्रा टीम को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

ट्रक

बिहार के छपरा से खबर सामने आ रही है। जहां सडक़ हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना भगवान बाजार थाना इलाके के पी।एन। सिंह कॉलेज के पास की है। जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पी। एन। सिंह कॉलेज के समीप पिकअप वाहन पलट गई। वहीं इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप सवार लोगों को रौंद दिया।सभी मृतक और घायल आर्केस्ट्रा कलाकार बताए जा रहे हैं। महिला प्रत्यक्षदर्शी एक अनुसार, पहले पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पलटे वाहन को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार लोग बुरी तरह चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और शव क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles