खरीदी केंद्रों पर कोई असुविधा न हो, भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी रहे: शिवराज

शिवराज

गेहूं उपार्जन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा की। शनिवार को विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रायसेन, सीहोर और देवास के कलेक्टरों व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो और बारदाना से लेकर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिले में व्यवस्था को सुचारू बताया। केंद्रीय मंत्री ने जो दिक्कतें आ रही हैं, उनका कंट्रोल रूम के जरिए समाधान के निर्देश दिए।


Related Articles