मेट्रोपॉलिटन व औद्योगिक क्षेत्रों में बनाएंगे हेलिपैड

बनाएंगे हेलिपैड

बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश में विमानन सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने मेट्रोपॉलिटन एरिया और औद्योगिक क्षेत्रों में हेलिपैड बनाने की दिशा में काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से न सिर्फ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि पर्यटन और उद्योग को भी सीधा लाभ मिलेगा। इसी के तहत हेलीकॉप्टर सेवाओं का नेटवर्क विकसित करने और इसमें निजी कंपनियों को जोडऩे की योजना है। उज्जैन एयरपोर्ट का विस्तार इस रणनीति का अहम हिस्सा है। 95 एकड़ क्षेत्र में 2700 मीटर रनवे के साथ कुल 4100 मीटर लंबाई में एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा, जिसके लिए 590 करोड़ रुपए का मुआवजा स्वीकृत है। वहीं, नागरिक विमानन नीति का असर भी दिखने लगा है। रीवा से पिछले छह महीनों में 24 हजार यात्रियों ने उड़ान भरी, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढऩे का संकेत है।

Related Articles