अब 244 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त करने की तैयारी

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से करीब सवा साल पहले राजनीतिक और संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। पिछले महीने प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में 768 एल्डरमैन की नियुक्ति हुई थी। इसके बाद से बचे हुए नगरीय निकायों में एक महीने बाद भी एल्डरमैन नियुक्त नहीं हो पाए हैं। इसके चलते मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री उपस्थित थे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई इस बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी बुलाया गया था। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के 16 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर पैंच फंसा हुआ है। नगर निगमों में नियुक्ति को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। सीएम हाऊस में हुई बैठक में इसी मुद्दे पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबंधित नगर निगमों में एल्डरमैन की सूची तैयार करने की बात कही है।

Related Articles