
भिंड के आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौड़ के साथ शराब ठेकेदार द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। देहात थाना पुलिस ने आबकारी अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी शराब ठेकेदार राघवेंद्र कुशवाहा के खिलाफ प्रकरण – दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में गौड़ ने बताया कि 24 अप्रैल को वे कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार राघवेन्द्र कुशवाह ने अंग्रेजी शराब उपलब्ध कराने का दबाव बनाते हुए मारपीट कर धमकी दी।
