जेल अधीक्षक बाघमारे पर गालियां देने का आरोप, डिप्टी जेलर ने दिया इस्तीफा

जेल अधीक्षक बाघमारे

बिच्छू डॉट कॉम। जेल विभाग के दो अफसरों के बीच आपसी लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात इस्तीफे पर पहुंच गई। दरअसल यह मामला टीकमगढ़ जेल से जुड़ा हुआ है। जहां जेल अधीक्षक यजुवेंद्र बाघमारे और डिप्टी जेलर अश्विनी शुक्ला विभागीय जांच के दौरान भिड़ गए। डिप्टी जेलर वे तो जेल डीजी को इस्तीफा भेज दिया। इसमें डिप्टी जेलर शुक्ला ने जेल अधीक्षक बाघमारे पर गाली देकर बेइज्जत करने सहित कई आरोप लगाए। हालांकि जेल मुख्यालय के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया। वहीं डिप्टी जेलर शुक्ला के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया। टीकमगढ़ जेल में बंद एक कैदी को सागर जेल भेजा गया था। जहां से उसको जमानत मिल गई। जमानत पर छूटे बंदी ने टीकमगढ़ जेल में हुए दुव्र्यवहार की शिकायत अफसरों से की। जेल के उच्च अधिकारियों ने सागर के जेलर अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार को जांच सौंपी। जिसके बाद वे जांच प्रतिवेदन के लिए उन्होंने डिप्टी जेलर मनोज मिश्रा को अधिकृत किया। मिश्रा टीकमगढ़ जेल पहुंचे।

Related Articles