कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी मामले में सीसीटीवी फुटेज पेश करने के आदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं

बिच्छू डॉट कॉम। कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े तीन कार्यकर्ताओं बिलाल खान, इनाम अहमद और निखिल प्रजापति की गिरफ्तारी और हिरासत को लेकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालिय में सुनवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल बंदी प्रत्यक्षीकरषा याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पाया है कि पुलिस ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ही इन व्यक्तियों को हिरासत में रखा और बाद में राजस्थान पुलिस को सौंप दिया। न्यायालय ने राज्य सरकार के इस तर्क को रिकॉर्ड पर लिया कि इस बारे में कोई आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, इसके बावजूद बिना किसी न्यायिक आदेश या ट्रांजिट रिमांड के राजस्थान पुलिस को उन्हें ले जाने की अनुमति दी गई, जिस पर अदालत ने गम्भीर आपत्ति जताई। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायाधीश विनय सराफ की युगलपीठ ने राजस्थान सरकार और वहां के संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी पक्षकार बनाने की अनुमति दे दी है। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई पर हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

Related Articles