एसपी साहब, आपको भी पता तो चले कि टीआई कैसे काम कर रहे: हाईकोर्ट

हाईकोर्ट

बिच्छू डॉट कॉम। मण्डला के एसपी रजत सकलेचा के साथ घुघरी थाना प्रभारी पूजा बघेल हाईकोर्ट में हाजिर हुईं। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह की डिवीजन बेंच ने एसपी से कहा-आपको यहां सिर्फ इसलिए बुलाया गया, ताकि आपको पता चल सके कि टीआई कैसे काम कर रहे हैं। बेंच ने यहां तक कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर जब ये हाल हैं तो आम जनता के साथ क्या होता होगा। इन टिप्पणियों के साथ बेंच ने 15 साल की सजा पाए आरोपी को टेम्पररी बेल दी है। नाबालिग से दुराचार करने के आरोप में अन्नू वनवासी को 20 साल की सजा के खिलाफ अपील दाखिल की गई।

Related Articles