भाजपा प्रभारी हर माह देंगे ग्राउंड रिपोर्ट

भाजपा प्रभारी

बिच्छू डॉट कॉम। भाजपा ने अपने सभी जिला और संभागीय प्रभारियों को प्रवास के बाद हर महीने 10 तारीख के पहले ग्राउंड रिपोर्ट सौंपने का टास्क दिया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया। खंडेलवाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भाषा को अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा संगठन ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रमों और बैठकों के लिए समयबद्ध प्लान जारी कर दिया है। खंडेलवाल ने बताया कि जिलों में पार्टी की गतिविधियां सतत चलने वाली प्रक्रिया है।

Related Articles